बदायूं, मई 29 -- बदायूं। गांव हसनपुर लोधा उर्फ हरि नगला में युवक अपनी पत्नी की हत्या कर शव पड़ोसी के दरवाजे पर फेंक दिया। बताया जा रहा है कि वो पत्नी पर शक करता था। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव हसनपुर लोधा उर्फ हरि नगला में पत्नी को पीट-पीटकर मारने के बाद आरोपी ने थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। महिला की 11 साल पहले हुई थी शादी हुई थी । इस समय उसके चार बच्चों है। शराब और गांजे की आदत के चलते युवक पत्नी पर हमेशा शक करता था, जिसकी वजह से घर में आए दिन क्लेश रहता था । पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। यह भी पढ़ें- पत्नी की हत्या कर शव पड़ोसी के दरवाजे पर फेंका

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...