छपरा, जून 11 -- सजा के साथ-साथ कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया 8 अप्रैल 2023 को परसा थाना में दर्ज कराई गई थी प्राथमिकी न्यूमेरिक 31 जनवरी 2024 को न्यायालय में अंतिम प्रपत्र दाखिल कोर्ट की तस्वीर दें छपरा, नगर प्रतिनिधि। सात फेरों के साथ जीवनभर साथ निभाने की कसमें खाने वाला पति ही अपनी पत्नी का कातिल निकला। शादी के करीब 10 वर्ष बाद एक महिला की संदिग्ध गुमशुदगी और हत्या के मामले में छपरा कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए पति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने माना कि पत्नी की हत्या कर उसके शव को गायब करने के मामले में पति की भूमिका साबित हुई है।छपरा व्यवहार न्यायालय के जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंचम रवि शंकर की अदालत ने गुरुवार को परसा थाना कांड की सुनवाई पूरी करते हुए हरपुर गांव निवासी अनिल सिंह को भारतीय न्याय संहिता की धारा 302 के तहत दोष...