गाज़ियाबाद, मई 16 -- मुरादनगर, चंद्रशेखर त्यागी। गांव रावली कलां में शनिवार सुबह बुजुर्ग ने बलकटी से ताबड़तोड़ वार कर 72 वर्षीय पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी ने पुलिस चौकी पहुंचकर हत्या की बात बताई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर आलाकत्ल बरामद कर लिया। यह भी पढ़ें- पत्नी को काटकर आया हूं. खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर थाने पहुंचा 80 साल का बुजुर्गपरिवार का विवरण गांव रावली कलां निवासी प्रवीण कुमार अपनी पत्नी कंचन, पुत्र कुणाल व अजय के साथ रहते हैं। प्रवीण कुमार मजदूरी कर परिवार का लालन पालन करते हैं। कंचन के 80 वर्षीय पिता हरपाल सिंह और 72 वर्षीय मां उर्मिला देवी छह साल से बेटी कंचन के पास ही रह रही थी। शुक्रवार को प्रवीण अपनी पत्नी कंचन के साथ शादी समारोह में शामिल होने मेरठ के मवाना गए थे। घर पर कंचन के माता-पिता और बच्चे थे। ...