चंदौली, अप्रैल 5 -- चंदौली। संवाददाता सदर कोतवाली क्षेत्र के बिछिया खुर्द गांव में बीते शनिवार की रात पति ने अपने पत्नी की लोहे की रॉड से पीट-पीट कर हत्या कर दी। इसके बाद विवाहिता के शव को बोरे में भरकर वाहन से चकिया के जलेबिया मोड़ के पास जंगल मे फेंक दिया। मायका पक्ष की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस ने पति को बिछिया खुर्द से गिरफ्तार कर लिया। वही आरोपी पति के निशानदेही पर महिला के शव को जलेबिया मोड़ से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद मृतक के मायका में कोहराम मचा है।चकिया कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर पांच निवासी राधेश्याम की 29 वर्षीय पुत्री सोनी की शादी सात वर्ष पहले बिछिया खुर्द गांव निवासी राम लखन खरवार के पुत्र गौतम खरवार के साथ पूरे रीति रिवाज के साथ हुई थी। दोनों में कई दिनों से घरेलू विवाद को लेकर अनबन ...