मिर्जापुर, फरवरी 23 -- मिर्जापुर। पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को कटरा कोतवाली पुलिस ने सोमवार गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। भोजन न बनाने पर नशे में धुत पति ने पत्नी की हत्या कर दी थी। वहीं महिला की मौत से उसके मायके में दूसरे दिन भी मातम पसरा रहा। परिजनों का रो रो कर हाल बेहाल हो गया। कटरा कोतवाली के संगमोहाल निवासी कपूरचंद्र विश्वकर्मा उर्फ टाइगर अपनी पत्नी रीता विश्वकर्मा के साथ हनुमान पड़रा में मड़ई डालकर रहता था। शनिवार की रात वह नशे में घुत होकर घर आया। पत्नी के भोजन न बनाने को लेकर दोनों में कहासुनी हुई। उसी दौरान नशे में धुत कपूरचंद्र ने प्रेशर कूकर से पत्नी के सिर पर प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद मड़ई में रात भर सोया रहा। दूसरे दिन घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पति को हिरासत में ले लिया। कटरा कोतवाल वैद्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.