मधुबनी, जनवरी 3 -- पंडौल। सकरी थाना क्षेत्र से घरेलू हिंसा और शराब सेवन का मामला सामने आया है, जहां पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में सकरी थाना क्षेत्र के फकरन टोला निवासी रोशन खातून ने थाने में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है। आवेदन में रोशन खातून ने बताया कि उनके पति मुजाहिद, निवासी ग्राम फकरन टोला, से उनकी शादी लगभग 15 वर्ष पूर्व हुई थी। दोनों के चार बच्चे हैं, लेकिन आरोपी पति द्वारा न तो पत्नी और न ही बच्चों का भरण-पोषण किया जाता था। करीब छह माह पूर्व रोशन खातून ने अपनी जमीन बेचकर प्राप्त पैसों से घर का निर्माण शुरू कराया था। पीड़िता के अनुसार, उनके पति घर के पैसों की चोरी कर रोज शराब खरीदते और बच्चों के सामने शराब पीते थे। विरोध करने पर वह मारपीट करता था। घटना की रात भी आरोपी शराब लाकर घ...