उरई, मार्च 23 -- कालपी। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पत्नी द्वारा पुलिस में शिकायत करने की धमकी से परेशान एक अधेड़ व्यक्ति ने खेत में पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। कुछ वर्ष पहले पत्नी ने पति पर बेटी पर गलत नियत रखने का आरोप लगाकर जेल भिजवाया था तब अधेड़ दो माह जेल रहने के बाद जमानत पर रिहा हुआ था। अब फिर से शिकायत होने की धमकी मिलने से वो तनाव में आ गया था।कोतवाली क्षेत्र के एक ग्राम निवासी 50 वर्षीय अधेड़ का अपनी पत्नी से अक्सर विवाद होता रहता था। इसी पारिवारिक कलह से परेशान होकर वह अपने बच्चों को लेकर गुजरात चला गया था। कुछ समय बाद उसकी पत्नी भी वहां पहुंच गई थी और अपनी नाबालिग पुत्री से पिता पर गंभीर आरोप लगात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.