संवाददाता, मार्च 14 -- हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में पत्नी की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी पति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। मृतका के मायके पक्ष ने दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि आरोपी पति ने पूछताछ में हत्या की वजह पत्नी की शराब पीने की आदत को बताया है। तीन दिन पहले कोतवाली क्षेत्र के गांव फुलड़ी के जंगल में एक अज्ञात महिला का शव सड़ी-गली हालत में पड़ा मिला था।पति ने की पत्नी की हत्या सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए उसकी पहचान कराने का प्रयास शुरू किया। बाद में शव की पहचान पिलखुवा निवासी समरीन पुत्री नफीस के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने मामले की ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.