पत्नी की विदा कराने आए युवक ने फंदे से लटककर की आत्महत्या
बदायूं, जून 5 -- कोतवाली क्षेत्र में मायके आई पत्नी की विदा कराने आए युवक ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। जंगल में उसका शव बबूल के पेड़ पर लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। मामले की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। गुरुवार शाम करीब पांच बजे कोतवाली क्षेत्र के गांव बादशाहबाद के पास महावा नदी के किनारे लोगों ने बबूल के पेड़ पर रस्सी के सहारे एक युवक का शव लटका देखा। थोड़ी देर में आसपास गांव के लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि युवक कोतवाली क्षेत्र के नयागांव निवासी जगदीश का दामाद राजेश है। मौके पर पहुंचे जगदीश ने बताया कि उनका दामाद राजेश 25 वर्ष पुत्र सुम्मेरी निवासी गांव धनीपुर थाना जुनावई जनपद संभल का रहने वाला था। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री सीमा करीब 15 दिन प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.