मिर्जापुर, मई 10 -- जिगना। स्थानीय थाना क्षेत्र के काशी सरपती गांव में पत्नी की विदाई न होने से पति ने फंदे पर लटककर जान दे दी। शनिवार की दोपहर बंद कमरे में उसका शव मिला। देर शाम मायके से पत्नी के आने पर कमरे का दरवाजा खोला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र के काशी सरपती गांव निवासी 35 वर्षीय विजय शंकर यादव पुत्र केदारनाथ यादव श्रमिक था। यह भी पढ़ें- पत्नी से कहासुनी के बाद युवक ने फंदा लगा जान दीपति की स्थिति बड़े भाई जीत बहादुर यादव ने बताया कि रात को विजय भेजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। दूसरे दिन दोपहर बारह बजे तक उसके कमरे का दरवाजा बंद था। काफी देर तक दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। रोशनदान से अंदर देखा तो परिजनों के होश उड़ गए। विजय का शव पंखे में गमछे के सहारे फं...