पत्नी की विदाई की जिद में पानी की टंकी पर चढ़ा युवक
हरदोई, जून 26 -- सांडी। पत्नी को विदा कराने की जिद में एक युवक नशे में कस्बे स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा। पुलिस ने युवक के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है। मोहल्ला मुंशीगंज निवासी मुकेश सैनी ने अपनी बेटी पायल की शादी चार साल पहले शाहाबाद निवासी हरीओम उर्फ राजा से की थी। दंपति का एक बेटा भी है। परिजनों का आरोप है कि हरीओम गलत संगत में पड़कर नशे का आदी हो गया। आए दिन पत्नी से मायके से रुपये लाने की मांग करते हुए मारपीट करता था। इसके चलते पायल अपने बेटे के साथ मायके आकर रहने लगी। बताया जाता है कि गुरुवार को भी हरीओम नशे में सांडी पहुंचा। दिनभर इधर-उधर घूमता रहा। शुक्रवार को वह पत्नी और बेटे की विदाई कराने की मांग को लेकर नशे में इंदिरा पार्क स्थित पानी की ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.