सोनभद्र, अप्रैल 5 -- सोनभद्र/खलियारी, हिन्दुस्तान टीम। रायपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बलियारी के परसवनिया गांव में रविवार की शाम ससुराल वालों की पिटाई से दामाद की मौत हो गई। वह पत्नी की विदाई कराने के लिए अपने ससुराल आया हुआ था। ससुराल वालों के विदाई से इनकार करने पर मारपीट हुई। बिहार के भभुआ जिले के अधौरा थाना क्षेत्र के गड़के गांव निवासी 36 वर्षीय सुनील कुमार पासवान पुत्र राजकुमार पासवान रविवार को अपनी पत्नी की विदाई कराने अपने ससुराल रायपुर थाना क्षेत्र के बलियरी के परसवनिया गांव आया हुआ था। सुनील ने अपनी पत्नी की विदाई की बात कही तो ससुराल वालों ने विदाई करने से इनकार कर दिया। रविवार शाम लगभग पांच बजे इस बात लेकर सुनील की ससुराल वालों से कहासुनी शुरु हो गई। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। ससुराल वालों ने सुनील की जमकर पि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.