मुजफ्फरपुर, मार्च 1 -- गायघाट,एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के मुन्नी कल्याण गांव में रविवार को पत्नी की विदाई कराने पहुंचे पति की पिटाई कर दी। बचाव करने पहुंची युवक की बहन के साथ भी मारपीट की गई। गंभीर हालत में बोचहां थाना क्षेत्र के मझौली निवासी राजा कुमार और मुन्नी कल्याण निवासी पूजा भारती को गायघाट सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। पूजा भारती ने बताया कि चार वर्ष पूर्व भाई राजा कुमार की शादी पड़ोसी रंधीर राय की पुत्री चांदनी कुमारी से हुई। चांदनी एक साल से मायके में रह रही है। वह ससुराल जाने से इनकार कर रही थी। इसी बीच उसने पति को मायके बुलाया। राजा कुमार विदाई कराने पहुंचा तो ससुराल पक्ष के लोगों ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची तो मेरे साथ भी मारपीट की गई। थानेदार राज...