पत्नी की रुखसती के लिए बाइक व 50 हजार की मांग
किशनगंज, जुलाई 16 -- किशनगंज। संवाददाता किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के मोतिहारा तालुका निवासी एक युवक और उसके परिजनों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगा है। इस संबंध में पीड़ित विवाहिता की मां ने मंगलवार को किशनगंज सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, रूईधासा निवासी युवती का निकाह मोतिहारा तालुका के एक युवक से हुआ था। निकाह के बाद रुखसती की रस्म न होने के कारण विवाहिता अपने मायके में ही रह रही थी। इस दौरान आरोपी पति का अपनी पत्नी के घर आना-जाना लगा रहता था। पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि दामाद अपनी पत्नी की रुखसती के बदले एक बाइक और 50 हजार रुपये नकद दहेज के रूप में मांग रहा था। मांग पूरी न होने पर वह रुखसती टालता रहा। इस बी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.