सीतापुर, जनवरी 10 -- महोली। महोली इलाके में एक माह पहले हुई पत्नी की मौत से आहत पति ने जहर खाकर जान दे दी। युवक की मौत से बच्चों और परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। महोली के चकडेरा निवासी राहुल (30) की शादी सात वर्ष पहले उमादेवी से हुई थी। एक बाह पहले उमादेवी की बीमारी से मौत हो गई थी। पत्नी की मौत के बाद से राहुल परेशान रहने लगे था। वह ज्यादा किसी से बीतचीत नहीं करता था। शुक्रवार को वह खेत पर दवा का छिड़काव करने गया था। खेत से लौट कर वह घर पहुंचा ही था तभी उसकी तबियत बिगड़ गई। मुंह से झाग निकलता देख परिवार वाले आनन- फानन में उसे महोली सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राहुल के तीन बच्चे आरती, काव्य और यश हैं। राहुल की मौत से परिवार वालों का रो- रोकर बुरा हाल था। इंस्पेक्टर महोली के मुताबि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.