प्रयागराज, मार्च 25 -- प्रयागराज, विधि संवाददाता। भारतीय स्टेट बैंक की हाईकोर्ट शाखा पर मुख्य शाखा प्रबंधक ने अधिवक्ता राजेश निषाद को उनकी पत्नी की मृत्यु हो जाने पर प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत दो लाख रुपये का चेक दिया। एसबीआई के मुख्य शाखा प्रबंधक अंकुर चौरसिया के नेतृत्व में क्षेत्रीय प्रबंधक प्रथम भारतीय स्टेट बैंक स्वदेश श्रीवास्तव ने यह चेक प्रदान किया। अधिवक्ता राजेश निषाद की पत्नी संगीता निषाद ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा के तहत 436 रुपये का बीमा कराया था।उनकी मृत्यु होने पर इस बीमा के तहत बैंक द्वारा बीमा के अनुसार दो लाख की राशि प्रदान की गई। इस मौके पर बैंक कर्मचारी मनोज सिंह, शिव, संतोष चौधरी, श्यामसुंदर, सुशील, अमित, तिलक राज, अधिवक्ता जय नारायण, अरविंद, सह नगर कार्यवाह मनोज सिंह, व्यवस्था प्रमुख मनोज कुमार ...