धनबाद, अप्रैल 2 -- कतरास, प्रतिनिधि। कतरास थाना क्षेत्र के आनंद मोहल्ला में बुधवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव से जूझ रहे टेंपो चालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक है। मृतक की पहचान संतोष कुमार बर्मन के रूप में हुई है, जो पेशे से टेंपो चालक था और अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। घटना की सूचना मिलते ही कतरास पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच के दौरान पुलिस को मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसे जब्त कर लिया गया है और उसकी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने बताया कि संतोष रात में खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया था और देर तक टीवी देख रहा थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.