कानपुर, जनवरी 3 -- कानपुर देहात, संवाददाता। बरौर थाना क्षेत्र के अरहरिया मऊ गांव में जीवन भर साथ निभाने वाले वृद्ध दंपति ने लगभग एक साथ ही दुनिया छोड़ दी। शुक्रवार शाम अचानक हुई बुजुर्ग पत्नी की मौत के बाद सदमे में आए पति ने भी शनिवार सुबह दम तोड़ दिया। 24 घंटे के अंदर माता-पिता की मौत से घर में कोहराम मच गया। वहीं गांव में इस घटना से मातम पसरा है। वृद्ध दंपति के बेटे वरुण चौधरी ने बताया कि 85 वर्षीय मां रामश्री दो दिन से बीमार चल रही थीं। शुक्रवार शाम को पिता रामबाबू सचान गांव के काली माता मंदिर में भागवत कथा सुनने गए थे। तभी मां की अचानक तबीयत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई। मां की मौत की जानकारी होते ही पिता सदमे में आ गए। वह बार-बार सिर्फ मां की ही बात कर रहे थे। उनको किसी तरह समझाया तब जाकर वह शांत हुए। शनिवार सुबह अचानक वह गश खाकर गिर गए।...