पत्नी की मौत के दूसरे दिन पति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
मऊ, मई 22 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत नगर क्षेत्र के मिर्जाजमालपुर नवपुरा में पत्नी की मौत के दूसरे दिन शुक्रवार की दोपहर में पति ने कमरे के अंदर पंखे के हुंक से फंदा लगाकर जान दे दिया। पति के आत्म हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। नायब तहसीलदार और कोतवाली पुलिस शव कब्जे में लेकर जांच में जुटी हुई है। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत नगर क्षेत्र के मिर्जाजमालपुर नवपुरा निवासी 30 वर्षीय युवक रामजीत यादव मजदूरी करके परिजनों का भरण-पोषण करता था। उसकी पत्नी ममता की तबीयत काफी दिनों से खराब चल रही थी, तबीयत खराब होने के दौरान ही गुरुवार को पत्नी की मौत हो गई थी। पत्नी की मौत के बाद पति रामजीत सदमे में आ गया था। शुक्रवार को पट्टीदार घंट आदि श्राद्ध कर्म की तैयारी कर रहे थे, इसी बीच अचानक पति रामजीत ऊ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.