इंदौर, जुलाई 1 -- Shivani murder case Indore: इंदौर के बहुचर्चित शिवानी हत्याकांड में करीब साढ़े छह साल बाद अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने पाया, आरोपी पति अमितेश उर्फ शालू पटेरिया ने अपनी पत्नी की हत्या पूरी प्लानिंग के साथ की थी। अदालत ने डबल मर्डर का दोषी पाया और पति को आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनाई। अब आप सोच रहे होंगे, आखिर डबल मर्डर कैसे, तो इस सवाल का जवाब जानने के लिए आगे पढ़िए।पहले तकिये से हत्या, फिर कोबरा से कटवाकर रची साजिश यह घटना 1 दिसंबर 2019 की है। इंदौर के कनाड़िया रोड स्थित संचार नगर एक्सटेंशन के एक मकान में अमितेश उर्फ शालू पटेरिया ने अपने साथियों के साथ मिलकर पत्नी शिवानी की तकिये से मुंह दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने हत्या को प्राकृतिक मौत साबित करने के लिए एक जिंदा कोबरा सांप लाकर शव को उससे कटवाया, ताक...