पत्नी की बरामदगी के लिए एसएसपी से गुहार
मुजफ्फरपुर, जुलाई 4 -- मोतीपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव से 23 जून को अगवा महिला की बरामदगी के लिए पति ने शुक्रवार को एसएसपी को आवेदन दिया है। बताया कि हथियार से लैस बदमाशों ने पत्नी का अपहरण कर लिया। 24 जून को मोतीपुर थाना में शिकायत की। दो दिन बाद दारोगा जांच के लिए पहुंचे। आरोप है कि दारोगा ने उससे एक हजार रुपया लिया। इसके बाद थाने पर बुलाया। वहां पहुंचने पर पांच सौ रुपया लिया। थानेदार ने आवेदन बदलने का दबाव बनाया। आवेदन बदलने से इनकार किया तो हाजत में बंद करने की धमकी दी। पीड़ित ने एसएसपी से प्राथमिकी दर्ज नहीं करने और रिश्वत लेने वाले दारोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इधर, थानेदार संजीव कुमार से संपर्क करने पर फोन नहीं रिसीव किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.