बांका, दिसम्बर 15 -- फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के चंदेला गांव में पति-पत्नी के बीच विवाद में 25 वर्षीया पूजा देवी की उसके पति लक्ष्मण यादव ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर कर हत्या कर दी। घटना रविवार की है। घटना के बाद फुल्लीडुमर थानाध्यक्ष गुलशन कुमार ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिये बांका भेज कर चार घंटे के भीतर हत्यारोपी पति लक्ष्मण यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृतका की तीन छोटी-छोटी बच्चियां हैं। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। घटना को लेकर मृतका के भाई भागलपुर जिला के कजरेली थानान्तर्गत गौराचौकी गांव के भोला यादव के पुत्र पिंटू कुमार ने फुल्लीडुमर थाना में अपने बहनोई लक्ष्मण यादव के खिलाफ मारपीट कर हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के भाई ने प्राथमिकी मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.