फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 15 -- जहानगंज, संवाददाता। पत्नी की पिटाई से क्षुब्ध होकर पति ने आत्महत्या कर ली। तीन साल पहले शादी हुई थी। घटना को लेकर पुलिस की टीम जांच कर रही है।इकडरिया गांव निवासी आकाश राजपूत ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। मां मीना देवी ने जब उसे कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा तो परिजनों को सूचना दी। पिता रामनरेश पास के घर में थे। वह मौके पर आये और ग्रामीणों के सहयोग से उसका शव फांसी के फंदे से उतारा। घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी गई। पिता ने पुलिस को बताया कि शनिवार की शाम आठ बजे पुत्र आकाश के साथ पुत्रवधू स्वाती ने मारपीट की जिससे क्षुब्ध होकर आकाश ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आकाश अपने घर का छोटा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष राजेश राय ने बत...