अमरोहा, मार्च 27 -- हसनपुर। गुरुवार रात कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगाचोली के रास्ते में गांव निवासी शिवकुमार के घर के आगे पत्नी की पिटाई कर रहे पड़ोसी युवक को समझाना महंगा पड़ गया। शिवकुमार का कहना है कि आरोपी ने पत्नी की पिटाई छोड़कर उस पर डंडे बरसाने शुरू कर दिए। सिर पर डंडे लगने से शिवकुमार बुरी तरह लहूलुहान हो गया। मौके पर चीख पुकार मच गई। आरोपी भाग निकला। घायल को आनन फानन में नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। शिवकुमार का कहना है कि पड़ोसी शराब पीकर अक्सर अपनी पत्नी की पिटाई करता है। जो भी बचाने आता है वह उसकी भी पिटाई कर देता है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ तहरीर मिली है। जांच पड़ताल के बाद उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.