उरई, अप्रैल 21 -- जालौन। संवाददाता पत्नी के साथ अभद्रता व उसकी पिटाई करने की शिकायत पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर की है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की है।कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नारोभास्कर निवासी गुलफशां ने पुलिस को बताया कि उसका पति दानिश आए दिन घर में विवाद करता रहता है। कई बार परिवार के लोगों ने समझाने की कोशिश की लेकिन बात सुनने को तैयार नहीं है। मंगलवार को दोनों कोतवाली में थे। दानिश कोतवाली परिसर में ही गुलफशा के साथ झगड़ा करने लगा। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के पति के खिलाफ कार्रवाई की है। यह भी पढ़ें- महिला को पीटा, पति पर रिपोर्ट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.