नई दिल्ली, मई 11 -- ओडिशा के मयूरभंज जिले से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक युवक को गांववालों ने दो महिलाओं से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए पेड़ से बांधकर बुरी तरह पीटा। बाराहमपुर गांव में आदिवासी परिवार के घर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान 2 युवक दो लड़कियों से बदतमीजी करते पकड़े गए। एक युवक भागने में सफल हो गया, लेकिन दूसरे को गांववालों ने पकड़ लिया और रस्सियों से पेड़ से बांध दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक को बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया। यह भी पढ़ें- पीएम से लेकर सीएम तक, सबने फ्यूल बचाने की लगाई रट; किस अनहोनी का डर? पीड़ित युवक ने दावा किया कि वह अपनी पत्नी की तलाश में गांव आया था और गलती से दूसरी लड़की को पकड़ लिया। दोनों पक्षों से शिकायत दर्ज की गई है और पुलिस जांच कर रही है। इसी दिन केंद्रपाड़ा जिले के खरिनासी गांव म...