पत्नी की गला दबाकर हत्या की, फिर खुद ही थाने पहुंचा पति; पुलिस भी हैरान
हिन्दुस्तान टीम, जुलाई 25 -- बागपत के बड़ौत के बराल गांव में शनिवार को सनसनीखेज वारदात को अंजाम देते हुए एक युवक ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी पति खुद ही थाने पहुंच गया और हत्या की सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि बराल निवासी संदीप शनिवार दोपहर पत्नी मधु को अमरूद दिलाने की बात कहकर बाग स्थित नलकूप पर ले गया। आरोप है कि वहां संदीप ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद वह सीधे थाने पहुंचा और पुलिस को हत्या की जानकारी दी।दूसरी पत्नी की गला दबाकर हत्या इसके बाद पुलिस उसे लेकर मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई कपिल निवासी गांगनौली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बड़ी बहन प्रीति का विवाह 2006 में संदीप के साथ हुआ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.