लखीमपुरखीरी, मार्च 10 -- मझगई क्षेत्र में एक युवक ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामला मझगई थाना क्षेत्र के मोतीपुरवा गांव का है। बताया जा रहा है कि पति पत्नी में अक्सर विवाद होता था। शराब के नशे में युवक ने पत्नी की हत्या कर दी। मंगलवार दोपहर महिला के मायके वालों ने पुलिस को जानकारी दी । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...