फिरोजाबाद, जनवरी 14 -- थाना नगला खंगर पुलिस ने पत्नी की गर्दन काटकर हत्या करने वाले को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे जेल भेजा है। पुलिस ने उसके पास से आला कत्ल बरामद किया। आशुतोष पुत्र रामस्वरूप निवासी ग्राम नगला नन्दे थाना नगला खंगर ने अपनी पत्नी लता की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी थी। उसके खिलाफ सुरेश चन्द्र पुत्र दाऊदयाल निवासी ग्राम नगला भूड थाना अरांव ने थाने में तहरीर दी थी। उसके खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया था। गिरीश कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना नगला खंगर ने पुलिस बल के साथ मंगलवार को ही उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से कुल्हाडी बरामद की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.