झांसी, अप्रैल 6 -- झांसी। चिरगांव थाना क्षेत्र के गांव अतपेई में गुजरे शनिवार की देर रात महिला की हुई हत्या से पुलिस ने परदा उठाया है। सोमवार को मृतका के पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस की मानें तो आपसी विवाद के चलते पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या की गई थी। आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। गांव अतपेई निवासी शीलवती शनिवार को बेटे के साथ इलाज कराकर आई थी और देर शाम घर में आराम कर रही थी। तभी पति नेपाल सिंह आया और उस पर कुल्हाड़ी से ताबड़-तोड़ वार कर हत्या कर फरार हो गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। इसी कड़ी में चिरगांव थाना प्रभारी राहुल राठौर, उपनिरीक्षक सहदेव सिंह, अशोक कुमार, ओमवीर सिंह, अवनीश कुमार गश्त पर थे। तभी मुखबिर की सूचना पर सरोना नहर पुल के पास पहुंचे। जहां बने शौचालय के पास से आरोपी नेपाल सिंह को...