संवाददाता, जनवरी 3 -- यूपी में कानपुर निवासी एक युवक ने पत्नी की हरकतों से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। उसकी पत्नी ने कई जगह से उधार रकम ली और उधार चुकाते-चुकाते परेशान हुए कारोबारी ने अब मौत को गले लगा लिया। बताया जा रहा है कि चकेरी कैंट में शुक्रवार दोपहर को टाइल्स कारीगर कर्ज से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में मिली जानकारी के अनुसार कैंट के मैकूपुरवा निवासी 45 वर्षीय बाबूराम निषाद टाइल्स लगाने का काम करते थे। उनकी पत्नी अनीता करीब तीन साल से अपने मायके चकेरी के घाऊखेड़ा में रह रही हैं। दंपति के कोई संतान नहीं थी। बाबूराम के भतीजे रवि निषाद ने बताया कि चाचा शुक्रवार को जब अपने काम पर नहीं ...