पत्नी की आत्महत्या मामले में दारोगा पति की गिरफ्तारी की मांग को गोमिया चौक चार घंटे जाम
बोकारो, जून 28 -- तेनुघाट ओपी क्षेत्र के घरवाटांड़ गांव की नवविवाहिता की मौत के बाद शनिवार को परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। दहेज हत्या के आरोपी दारोगा पति एवं अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गोमिया थाना क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस मोड़ (गोमिया चौक) पर शव रखकर करीब चार घंटे तक सड़क जाम कर दिया गया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह प्रभावित रहा। मृतका तेनुघाट ओपी थाना क्षेत्र के घरवाटांड़ निवासी नेमचंद यादव की पुत्री पिंकी कुमारी है। उसकी शादी इसी वर्ष 29 अप्रैल को गोमिया के पड़रिया बस्ती निवासी दरोगा संतोष यादव से हुई थी। विवाह के दो महीने भी पूरे नहीं हुए थे कि पिंकी प्रताड़ना से तंग हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि विवाह के बाद से ही उसे अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर मानसिक एवं शारीरि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.