लखीमपुरखीरी, जुलाई 29 -- शारदानगर थाना क्षेत्र में पत्नी की आत्महत्या के तीसरे दिन युवक का शव भी पेड़ से लटकता मिला। आशंका है कि उसने भी आत्महत्या कर ली। घटना के पीछे दंपति का आपसी विवाद बताया जा रहा है। शारदानगर थाना क्षेत्र के गांव नयापुरवा निवासी शिवपूजन ने सीतापुर जिले के इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के कुसमा गांव में रहने वाली काजल (24) से प्रेम विवाह किया था। बताया जाता है कि किसी बात को लेकर उनमें विवाद हुआ। विवाद के बाद 26 जुलाई को पत्नी काजल ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पुलिस को पड़ोसियों से मिली। सूचना पाकर शारदा नगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को काजल का शव घर में लटकता हुआ मिला। पुलिस काजल के पति 25 वर्षीय शिव पूजन की तलाश कर रही थी। मंगलवार की दोपहर उसका शव गांव के ही सुरेश के खेत में लगे नीम के प...