कौशाम्बी, दिसम्बर 15 -- मंझनपुर, संवाददाता। सरायअकिल थाना क्षेत्र के ककरहाई गांव का सुरेंद्र पत्नी की अश्लील फोटो प्रसारित करने पर मौत की नींद सुलाया गया था। सगे सालों ने ही अपने चचेरे भाई संग मिलकर उसकी डंडे से सिर पर हमला कर हत्या की थी। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर घटना का अनावरण करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। लिखापढ़ी के बाद उनका चालान कर दिया गया है। एसपी राजेश कुमार ने सोमवार को पुलिस ऑफिस स्थित दुर्गा भाभी सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि सरायअकिल थाना क्षेत्र के ककरहाई मजरा कूरा बसुहार निवासी 30 वर्षीय सुरेंद्र पुत्र धर्मपाल की रविवार सुबह इलाके के मवई गांव के समीप सूखी नहर में लाश मिली थी। मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा कायम किया गया। नामजद आरोपी और मृतक के साले गुड्डू निवासी मढ़ी थाना कौशा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.