आजमगढ़, मई 3 -- आजमगढ़, संवाददाता। रौनापार थाना की पुलिस ने रविवार को पत्नी की हत्या के आरोपी पति बंगाली डॉक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दो दिन पूर्व उसने पत्नी की हत्या की थी। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए बंगाली डॉक्टर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। महराजगंज थाना क्षेत्र के नौबरार देवारा जदीद गांव निवासी रामलवट की बेटी वंदना ने छह साल पूर्व रौनापार थाना क्षेत्र के हैदराबाद बाजार में रह रहे बंगाली डॉक्टर तन्मय हीरा विश्वास से प्रेम विवाह किया था। बंगाली डॉक्टर तन्मय हीरा विश्वास पश्चिम बंगाल के नदिया जनपद के गागनपुर थाना क्षेत्र के जामतला डुबली गांव का निवासी है। यह भी पढ़ें- पति से पत्नी को फोन पर विवाद के बाद खाई जहर वह करीब 12 साल से रौनापार थाना क्षेत्र के हैदराबाद में रहता है और डिसपेंसरी चलात...