रुद्रपुर, अप्रैल 22 -- रुद्रपुर। रुद्रपुर नगर निगम कार्यालय पत्नी का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचे एक युवक ने निगम की महिला कर्मचारी पर अभद्रता का आरोप लगाया है। मामले में युवक ने कोतवाल रुद्रपुर के नाम शिकायती पत्र दिया है। वार्ड नंबर-22 रम्पुरा निवासी रघुवीर पुत्र श्याम लाल के अनुसार उसकी पत्नी का निधन एक अप्रैल को हो गया था। बुधवार को वह पत्नी का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए नगर निगम के जन्म-मृत्यु कार्यालय पहुंचा था। आरोप है कि वहां मौजूद एक महिला कर्मचारी ने आवेदन लेने से इनकार करते हुए उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और अपशब्द कहे। पीड़ित का आरोप है कि जनप्रतिनिधि से शिकायत करने के बाद भी उसकी सुनवाई नहीं हुई। आरोप है कि वहां मौजूद एक पार्षद ने उसके साथ मारपीट कर उसके कपड़े फाड़ दिए। आरोप है कि उसके खिलाफ जातिसूचक शब्दों का प्रयो...