मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 18 -- पत्नी का दर्जा देने का झांसा देकर आरोपी ने उसका शारीरिक शोषण किया। अब आरोपी ने उसे अपने साथ रखने से इंकार कर दिया है। एसएसपी के आदेश पर नई मंडी थाने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने तहरीर देते हुए बताया कि उसकी शादी वर्ष 2015 में हुई थी, लेकिन शादी के कुछ साल पति पत्नी आपसी सहमति पर अलग हो गए। आरोप है कि उसके बाद उसकी मुलाकात अरुण निवासी बागपत से हुई। आरोपी जानसठ रोड पर ओयो होटल चलाता है। आरोप है कि कुछ मुलाकात के बाद आरोपी ने उसे शादी का प्रस्ताव रखा। अपने बच्चों के भविष्य के लिए उसने शादी के लिए हामी भर दी। आरोप है कि वर्ष 2024 में हिन्दु रीति रिवाज से गांधी कालोनी स्थित मंदिर में शादी कर ली। आरोपी ने डेढ साल उसके साथ रहने के बाद अब उसे अपने साथ रखने से इंकार कर द...