झांसी, अप्रैल 15 -- झांसी/समथर। समथर थाना क्षेत्र में दिल-दहलाने वाला मामला सामने आया है। युवक ने पत्नी का गला चाकू से काटकर स्वयं को भी घायल कर लिया। बुधवार को पूंछ रोड बसोबई नहर किनारे दंपति लहूलुहान मिले। जिससे आसपास का इलाका दहल उठा। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामला पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। पूंछ थाना क्षेत्र के मोहल्ला तला निवासी निवासी अवधेश गोस्वामी व उनकी पत्नी गुड्डी गोस्वामी के बीच बुधवार को किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद किसी को कुछ पता नहीं। बुधवार दोपहर उनके घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर समथर थाना क्षेत्र के पूंछ रोड बसोबई नहर किनारे से ग्रामीण निकल रहे थे। उन्होंने अवधेश और गुड्डी को लहूलुहान पड़ा देखा तो बेटे को खबर की। मौके पर प...