लखीमपुरखीरी, जून 13 -- घरेलू हिंसा के एक सनसनीखेज मामले में नीमगांव पुलिस ने एक पति को गिरफ्तार किया है। पति ने पत्नी का कान काटकर अलग कर दिया था। पुलिस उसे जेल भेज रही है। एसएसपी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन पर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी मुन्ना लाल निवासी गांव लोनिपुरवा थाना नीमगांव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर अपनी पत्नी के साथ बर्बरता करते हुए उसका कान मुंह से काटकर अलग कर देने का गंभीर आरोप है। घटना के बाद से वह फरार चल रहा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सीओ मितौली ने बताया कि गिरफ्तारी की कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है। यह भी पढ़ें- फेमस होने के लिए बीवी का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, पति को पत्नी ने पहुंचाया जेल जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया...