दक्षिण दिनाजपुर, नवम्बर 5 -- पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले में बुधवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां एक व्यक्ति कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद उसका सिर लेकर काली मंदिर पहुंच गया। वह मंदिर के अंदर पत्नी का कटा हुआ सिर अपनी गोद में रखकर बैठा था। इस दौरान उसके दोनों बेटे भी उसके पास बैठे थे। आरोपी की पहचान रिंटू घोष के रूप में हुई है। वह पहले बस कंडक्टर का काम करता था। स्थानीय लोगों की नजर जब मंदिर में बैठे व्यक्ति पर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।मंदिर में गोद पर रखा था पत्नी का सिर, हाथ में थी चाकू यह घटना गंगारामपुर के अंतर्गत नारायणपुर के वार्ड नंबर चार स्थित एक काली मंदिर की है। पुलिस के मुताबिक, रिंटू घोष मंदिर के अंदर हाथ में चाकू लिए बैठा था और...