रामपुर, जुलाई 24 -- भोट। दहेज के लिए पत्नी का उत्पीड़न करने के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान किया है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला थाना पुलिस से शिकायत की थी कि उसके पति के साथ ही सास ससुर भी दहेज के लिए उसका मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न करते हैं तथा उसके पति ने गाली गलौज कर उसके साथ मारपीट भी की है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने पति समेत तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी ने बताया कि आरोपी पति राकेश को उसके घर से गिरफ्तार कर चालान किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...