महाराजगंज, अप्रैल 23 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा ब्लाक में तैनात ग्राम विकास अधिकारी अमरेंद्र पटेल की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। वे अपनी पत्नी का इलाज कराने गोरखपुर गए थे। वहीं कार में ही उनका शव मिलने की बात कही जा रही है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।बताया जा रहा है कि महराजगंज के जयप्रकाश नगर निवासी ग्राम विकास अधिकारी बुधवार को अपनी पत्नी का इलाज कराने के लिए गोरखपुर के लिए निकले। पत्नी को अस्पताल में पहुंचाने के बाद वे अपनी गाड़ी में ही बैठ गए थे। शाम तक जब गाड़ी से नहीं निकले तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। यह भी पढ़ें- यूपी: दफ्तर से घर जाने को निकले जिला प्रोजेक्ट मैनेजर की कार में मिली लाश, मचा हड़कंप पुलिस ने कार का फाटक खुलवाकर उन्हें निकाला तो वे मृत हालत में पाए गए। गोरखपुर पुल...