प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 16 -- सांगीपुर। पत्नी और साले की पिटाई करने पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। सांगीपुर थाना क्षेत्र के अहिरन का पुरवा भैंसना गांव की रीना यादव पत्नी रामराज यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा कि उसका पति उससे आए दिन मारपीट करता है। 14 फरवरी को दोपहर करीब एक बजे आरोपी ने उसे पीट दिया। सूचना पर पहुंचे पीड़िता के भाई फूलचंद्र को भी मारापीटा और धमकी दी। एसओ गौरव त्रिवेदी ने कहा कि पत्नी की तहरीर के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...