नोएडा, दिसम्बर 22 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। युवक ने पत्नी और सास-ससुर समेत ससुराल पक्ष के ग्यारह लोगों के खिलाफ प्रताड़ित करने का मामला दर्ज करवाया है। पीड़ित युवक ने खुद की जान का खतरा जताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। बिसरख कोतवाली क्षेत्र की आस्था ग्रींस सोसाइटी में रहने वाले अविनाश तोमर ने चार नवंबर 2022 को गाजियाबाद में रहने वाली कंचन के साथ शादी की थी। अविनाश का आरोप है कि शादी के समय पता चला कि ससुरालवालों ने आर्थिक लाभ लेने की मंशा से तमाम जानकारियां छिपाकर शादी की। विवाह के दौरान कंचन की मां, चाचा और रिश्तेदारों ने उनके साथ गाली गलौज कर अपमानजनक व्यवहार किया। ससुराल आने के बाद कंचन बिना वजह विवाद करने लगी। कंचन ने नवंबर 2023 में एक ज्योतिषी के साथ बातचीत के दौरान कहा कि उसके स...