इटावा औरैया, मई 9 -- इकदिल। थाना क्षेत्र के गांव मड़ैया खादर कांकरपुर रोड निवासी राजवीर सिंह ने अपनी 24 वर्षीय पत्नी लता और ढाई वर्षीय पुत्र प्रतीक की गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई है। पीड़ित ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 29 अप्रैल की शाम करीब पांच बजे उसकी पत्नी बेटे को साथ लेकर इकदिल बाजार गई थी, लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने रिश्तेदारी समेत संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, मगर दोनों का कोई सुराग नहीं लग सका। मामले में थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...