महोबा, जून 3 -- UP News: उत्तर प्रदेश के महोबा में पत्नी और दो मासूम बेटियों की निर्मम हत्या के मामले में कोर्ट ने दोषी पति को फांसी की सजा सुनाई है। इसके साथ ही उस पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी ठोका है। बुधवार को अपर एवं सत्र न्यायाधीश (एफटीसी) अपर्णा त्रिपाठी ने मामले में फैसला सुनाते हुए दोषी को कठोरतम दंड दिया। आरोपी ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी और दो बेटियों की सिलबट्टे से कूचकर हत्या कर दी थी। घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया था। फैसला सुनाए जाने के दौरान अदालत परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। अदालत के इस निर्णय को पीड़ित पक्ष के लिए बड़ी न्यायिक राहत माना जा रहा है। शहर के समद नगर में 17 जुलाई 2023 को देवेंद्र विश्वकर्मा ने अपनी पत्नी 36 वर्षीय राजकुमारी से झगड़ा होने के बाद सिल बट्टा से हमला बोल दिया। बचाव ...