पत्नी और मां को पीटने वाला पुलिस से भिड़ा, वर्दी फाड़ी, फोन तोड़ा
हमीरपुर, जून 15 -- हमीरपुर, संवाददाता। थाना मुस्करा के गहरौली गांव में पत्नी और मां को बुरी तरह से पीट रहा एक शख्स मौके पर पहुंची यूपी 112 पुलिस टीम से भिड़ गया। सिपाही की वर्दी फाड़ दी और मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। किसी तरह पुलिस ने आरोपी पर काबू पाया और उसे लेकर थाने पहुंची। जिसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। गहरौली गांव निवासी कालीचरन ने रविवार की रात सवा नौ बजे के आसपास यूपी 112 पुलिस को सूचना दी कि उसका पुत्र संतोष अपनी पत्नी को बुरी तरह से मारपीट रहा है और कोई भी अनहोनी हो सकती है। इस सूचना पर पीआरबी-1235 में नियुक्त कांस्टेबल प्रदीप साहू एवं चालक होमगार्ड रामसहारे तत्काल मौके पर पहुंच गए। जांच के दौरान ज्ञात हुआ कि संतोष ने अपनी पत्नी के साथ-साथ मां को भी मारापीटा है। यह भी पढ़ें- अररिया: पत्नी की शिकायत पर जांच ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.