रामपुर, अप्रैल 12 -- गंज थाना क्षेत्र में 25 फरवरी को हुए कार हादसे की साजिश रचकर सिपाही पत्नी और दो साल के मासूम बेटे की जिंदा जलाकर हत्या के मामले में जांच को आगे बढ़ाती जा रही है। जैसे पुलिस की जांच आगे बढ़ती जा रही ,वैसे ही कई अहम खुलासे होते जा रहे है। अब सामने आया है कि पत्नी और बेटे की हत्या के बाद दान सिंह श्रावस्ती गया था। वहां उसने कोर्ट परिसर के पास किराए पर लिए मकान को खाली करने के लिए ताला तोड़ा तो विवाद हो गया था। मकान स्वामी ने पुलिस की मौजूदगी में मकान खाली करने की बात कहीं थी। जिसके बाद मकान स्वामी ने श्रावस्ती में यूपी-112 को फोन कर बुलाया था। इस दौरान परिजनों ने आरोप लगाया है कि दार्न ंसह हत्या के बाद तुरंत कमरा खाली कर आया था। परिजनों का आरोप है कि हो सकता है कि मकान के अंदर कोई साक्ष्य हो,जिसको दान सिंह ने मिटा दिया। अब ...