हापुड़, मार्च 3 -- कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले निवासी व्यक्ति ने अवैध संबंधों के चलते अपनी दो बेटियों के साथ मारपीट कर दी। पत्नी को गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी। आरोप है कि आरोपी काफी समय से तीनों को प्रताड़ित करता आ रहा है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला हर्ष विहार गली नंबर-तीन निवासी मोनिका ने बताया कि 23 फरवरी 2026 को उसके पति इंद्रपाल ने उसके साथ मारपीट की। आरोपी ने उसकी दोनों बेटियों के साथ भी मारपीट कर दी। आरोप है कि मारपीट के दौरान पति ने धमकी दी कि उसके पास पिस्टल है और वह किसी भी दिन उसे गोली से उड़ा देगा। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पति के एक महिला के साथ पिछले करीब छह वर्षों से अवैध संबंध हैं। इसी को लेकर आए दिन घर में विवाद होता है। महिला का आरोप है कि पति ने दोनो...