मेरठ, दिसम्बर 30 -- सरधना। मोहल्ला देवीगंज निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बच्चों से जान का खतरा बताया है। आरोप है कि उन्होंने उसकी जमीन बिकवा दी। सारा पैसा उससे निकलवा लिया। अब मकान को भी बिकवाना चाहते हैं जिसके लिए वे उसकी जान के दुश्मन बने हुए हैं। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। लखपत पुत्र राम सिंह ने तहरीर देते हुए बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व उसकी पत्नी, पुत्र और पुत्री ने उस पर दबाव बनाकर कृषि भूमि की बिक्री करा दी। आरोप है कि इसके बाद पत्नी ने धोखे से उसका बैंक खाता संयुक्त कर लिया और धीरे-धीरे खाते में जमा धनराशि निकाल ली। आरोप है कि तीनों ने मिलकर देवीगंज स्थित उसका मकान भी अपने नाम कर लिया और बाद में हरियाणा के करनाल जाकर रहने लगे। लखपत ने कहा कि बीते गुरुवार को करनाल में आरोपियों ने उसके साथ मा...